Bihar News: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान, बोले बिहार विधानसभा चुनाव में 40 सीटों महिला उम्मीदवार

Bihar News: बिहार के पटना में जन सुराज के सूत्र धारक एवं चुनावी राजनीति कर प्रशांत किशोर ने बापू सभागार में जन सुराज से जुड़ी महिलाओं की राज स्तरीय बैठक में एक बहुत बड़ा निर्णय का ऐलान किया है। आपको बता दे उन्होंने कहा है बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जन सुराज पार्टी बिहार के सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने यह भी बताया कि 40 सीटों पर महिलाओं को मौका दिया जाएगा। 2025 बिहार विधानसभा चुनाव के साथ-साथ आने वाले 2030 में जो चुनाव होगा उसमें भी महिलाओं की संख्या और बढ़ाई जाएगी।

सूत्रों के अनुसार जानकारी मिली है कि 2 अक्टूबर को जन सुराज पार्टी का गठन होने जा रहा है प्रशांत ने महिलाओं की भागीदारी चुनावी राजनीति में बढ़ाने का ऐलान किया है इसे जरूरी जुड़ी खबर आप नीचे पढ़ें।

40 महिलाओं को विधानसभा चुनाव में मिलेगा मौका

जन सुराज पार्टी का ऐलान है कि आने वाले 2025 के विधानसभा चुनाव में 40 महिलाओं को विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का मौका दिया जाएगा। जन सुराज के प्रशांत किशोर ने बताया है कि जब तक महिलाओं को आर्थिक आजादी नहीं मिलती है तब तक समझ में समानता के आधार पर उनकी भागीदारी नहीं हो सकती है। प्रशांत किशोर ने महिला संवाद में महिलाओं को सरकारी गारंटी पर व्यवसाय के लिए चार फ़ीसदी ब्याज दर पर लोन देने की प्रस्ताव पारित की है।

हजारों की संख्या में महिलाओं सभागार में पहुंची

मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि पटना बापू सभागार में हो रहे जन सुराज पदयात्रा के इस सम्मेलन में लगभग 15000 से अधिक महिलाएं शामिल हुई थी। इस सभागार में प्रशांत किशोर ने महिलाओं के राजनीतिक भागीदारी और महिलाओं से जुड़ी सामाजिक मुद्दे पर पूरा फोकस किया था। प्रशांत किशोर ने यह भी ऐलान कर दिया है कि जब जन सुराज पार्टी की सरकार बनेगी तो 10-20 हजार की नौकरियों के लिए लोगों को अपने राज्य से बाहर नहीं पलायन करना होगा बिहार में ही पूरी व्यवस्था की जाएगी।

अभी प्रशांत किशोर पूरे बिहार में लगातार गांव-गांव में भ्रमण कर रहे हैं और लोगों से बिहार की बदहाली पर चर्चा कर रहे हैं उनका पूरा दवा है कि उनको एक बार मौका दिया जाए तो पूरे बिहार को इस देश का सबसे बेहतर राज्य बना देंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top