Bihar Bhagalpur News: भागलपुर में गंगा उमड़ रही है। खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। ऐसे में एक सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो वायरल हो रहा है यह वीडियो जल संसाधन विभाग के मुख्य इंजीनियर अनवा जमील का है। भागलपुर में गंगा नदी में निरीक्षण के दौरान गिर गए थे। ऐसे में मौके पर एनडीआरएफ की कर्मियों ने उन्हें बचा लिया।
दरअसल भागलपुर में गंगा नदी के निरीक्षण के दौरान। गंगा नदी में गिरने से बिहार जल संसाधन विभाग के मुख्य इंजीनियर अनवा जमील को एनडीआरएफ के कर्मियों ने मौके पर बचा लिया मिली। जानकारी के मुताबिक हुए इस्लामपुर बिंद टोली तटबंध के मरम्मत के कार्य का देखरेख के लिए गए थे। लाइफ जैकेट पहने रहने के कारण उनकी जान बच गई।
रविवार को ही भागलपुर में गंगा का जल स्तर 33.70 मीटर एका गया था। जबकि आपको बता दे की कहलगांव में 32.04 मीटर दर्ज हुआ। इस समय भागलपुर में गंगा का जल स्तर बढ़ रहा है। खतरे के निशान से कहीं ऊपर बह रही है। भागलपुर के यह गंगा का प्रगाढ़ रूप लोगों के जन्म जीवन पर बहुत ही गहरा असर कर रहा है। बिहार में बाढ़ से काफी तबाही देखने को मिल रही है।
एक अधिकारी के द्वारा जानकारी दिया गया है कि दुर्घटना के समय पर जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता अनवा जमील, एनडीआरएफ के मोटर बोर्ड पर बैठे हुए थे। उन्हें बताया कि इस्लामपुर बिंद टोली तटबंध जो 8.26 किलोमीटर लंबा है उसकी मरम्मत के कार्य का निरीक्षण करने के लिए यात्रा कर रहे थे।
यह खबर ट्विटर पर बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के लिए आपको बता दें टूटे तट बंध का मुआयना करने गए इंजीनियर साहब का वीडियो नवभारत टाइम्स के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर सबसे पहले पब्लिश किया गया है आप नीचे देख सकते हैं।
टूटे तटबंध का मुआयना करने गए इंजीनियर गंगा में गिरे, NDRF ने बचाया। #BiharFLood #biharnewstoday pic.twitter.com/krewzjYfn2
— NBT Bihar (@NBTBihar) August 25, 2024