BSEB 10th Exam Pattern 2025: दोस्तों अगर आप लोग बिहार बोर्ड मैट्रिक के परीक्षा इस साल देने वाले हैं तो आपको बता दें बोर्ड ने BSEB 10th Exam Pattern 2025 के साथ-साथ कुछ टॉपिक में भी परिवर्तन किया है। अगर आप लोग इस बार बोर्ड परीक्षा देने वाले हैं तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें। हम इस आर्टिकल में आप लोगों को बताएंगे कि इस साल पेपर कैसे पूछा जाएगा। पेपर में प्रश्नों का अरेंजमेंट कैसे रहेगा।
दसवीं बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए यह खबर बहुत बड़ी है और आपको बता दें कि बोर्ड के द्वारा अगले साल से कुछ नई योजना की प्लानिंग की जा रही है। इस साल के बच्चे तो पिछले साल की तरह बोर्ड परीक्षा देंगे। और उनका रिजल्ट पिछले साल की तरह जारी किया जाएगा।
लेकिन आने वाले एग्जाम में रिजल्ट का आकलन में परिवर्तन करने की संभावना बताई जा रही है। शिक्षा मंत्री के द्वारा आदेश द्वारा बिहार बोर्ड से फीडबैक मांगा गया है कि कक्षा दसवीं के रिजल्ट में कक्षा 9वीं के मार्क्स भी ऐड किए जाएंगे।
BSEB 10th Exam Pattern 2025 In Hindi
चलिए सबसे पहले आप बिहार बोर्ड के द्वारा जारी किए गए नए BSEB 10th Exam Pattern 2025 को समझ लीजिए। बोर्ड ने इस बार बताया है कि कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा दोनों में बहुविकल्पीय प्रश्नों की संख्या 50% रहने वाली है।
अगर आप कक्षा 10वीं की परीक्षा देने वाले हैं तो आपको बता दे कि जिन विषयों में थी वही की परीक्षा 80 अंकों की होने वाली है। उसमें 40 बहुविकल्पीय प्रश्न रहेंगे। प्रत्येक बहुविकल्पीय प्रश्न एक-एक अंकों का होगा।
बोर्ड ने 10वीं के विद्यार्थियों के लिए 80 अंकों की थ्योरी वाले विषय में 80 बहुविकल्पीय प्रश्न देने का फैसला लिया है। जिसमें 40 बहुविकल्पीय प्रश्नों का जवाब देना होगा। बहु वैकल्पपीय प्रश्नों का जवाब देने के लिए सभी विद्यार्थियों को ओएमआर आंसर शीट दिए जाएंगे।
BSEB Exam Pattern 2025 Class 10
वही 100 नंबर थिअरी पूछे जाने वाले विषयों में 50% बहु वैकल्प प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें भी दुगना विकल्प दिए जाएंगे। यानी कि आपको इसमें भी 100 बहुविकल्पीय प्रश्न देखने को मिलेंगे। जिसमें आपको 50 का ही जवाब देना होगा। इसका जवाब आपको ओएमआर आंसर शीट पर देना होगा। ओएमआर आंसर शीट आपके साथ में एग्जाम के शुरुआत में ही दिए जाएंगे।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस बार बोर्ड ने 10वीं के विषय में लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों में भी दुगना विकल्प देने का फैसला किया है।
इस बार आपको लघु उत्तरीय प्रश्न में दुगने विकल्प दिए जाएंगे लेकिन उसमें से आगे का ही जवाब देना होगा और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न में भी दिखने विकल्प दिए जाएंगे। तथा उसमें से भी आधे का जवाब ही देना होगा।
इस पैटर्न का लाभ बच्चों को मिल सकता है क्योंकि जिन बच्चों का सिलेबस 100% कंप्लीट नहीं हुआ होगा वह भी बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर पाएंगे। अगर आप लोगों ने 70% भी सिलेबस कंप्लीट कर लिया है। और उसका बेहतर तरीके से रिवीजन कर लेते हैं तो जो प्रश्नों के विकल्प दिए गए हैं। उसका लाभ उठाकर आप बोर्ड परीक्षा में बहुत बेहतर मार्क्स प्राप्त कर पाएंगे।
बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से शुरू
बोर्ड परीक्षा का आयोजन के लिए डेट शीट बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर बहुत जल्द ही जारी किया जाएगा। उससे पहले आपको बता दें की खबर मिली है कि बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से शुरू हो जाएगा। पिछले साल भी 14 या 15 फरवरी से बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया गया था।
बोर्ड परीक्षा लगभग 23 फरवरी तक पूरी तरीके से समाप्त कर लिया जाएगा बोर्ड परीक्षा का आयोजन दो फलियां में किया जाएगा। एक सुबह की पाली जो 9:30 बजे से 12:45 तक तथा दूसरा पाली 2:00 से लेकर शाम के 5:15 तक आयोजित किया जाएगा। सभी बच्चों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड यानी की प्रवेश पत्र को लेकर जाना होगा।
आशा करता हूं कि यह आर्टिकल आप लोगों को पसंद आया होगा अगर आपने बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। तो आपका ओरिजिनल रजिस्ट्रेशन कार्ड बहुत जल्द ही आपके स्कूल में भेजे जाएंगे। और रजिस्ट्रेशन कार्ड मिलने के बाद आपका एग्जामिनेशन फॉर्म भरे जाएंगे। अगर आप एग्जामिनेशन फॉर्म से संबंधित अपडेट पाना चाहते हैं तो आप हमारे साथ जुड़े रहें।
BSEB 10th Exam Date | 15 FEB 2025 |
BSEB Official Website | https://secondary.biharboardonline.com/ |
Home Page | https://top360.in/ |
Read More: