BSEB Class 10th Science Exam Pattern 2025: बिहार बोर्ड 10वीं Science पेपर पैटर्न में बड़ा बदलाव, 50% ऑब्जेक्टिव और 50% सब्जेक्टिव

BSEB Class 10th Science Exam Pattern 2025: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर। बिहार बोर्ड मैट्रिक साइंस के पेपर कैसा आएगा। इसके बारे में जानकारी मिल गई है। अगर आप लोग इस साल बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो विज्ञान विषय के पेपर का पैटर्न आप एक बार इस आर्टिकल में जरूर देख लें। इस आर्टिकल में हम आप लोगों को बताएंगे कि विज्ञान में टोटल कितने प्रश्न पूछे जाएंगे। कितने बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे तथा कितने लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पूछे जाएंगे। 

सभी चीजों के बारे में हम विस्तार से जानकारी देने वाले हैं। बहुत सारे ऐसे स्टूडेंट है जिन्हें यह पता नहीं है कि कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा में विज्ञान विषय में कितने प्रश्न पूछे जाएंगे, कितने प्रतिशत ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे तथा कितने लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पूछे जाएंगे। तो सबसे पहले इसके बारे में बच्चों को जान लेना चाहिए तभी आगे तैयारी करने में भी मजा आएगा।

BSEB Class 10th Science Exam Pattern 2025

कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में विज्ञान एक बेहद ही महत्वपूर्ण विषय है जिसमें 80 अंकों की थ्योरी की परीक्षा होती है। और बाकी के 20 अंकों के प्रेक्टिकल की परीक्षा होती है। प्रैक्टिकल की परीक्षा के अंक स्कूल से ही दिए जाते हैं जिस स्कूल में किसी विद्यार्थी का एडमिशन है।

80 अंकों के थ्योरी के परीक्षा के लिए बोर्ड के द्वारा किस प्रकार से प्रश्नों का अरेंजमेंट करता है। पेपर का पैटर्न कैसा रहता है। इसके बारे में आईए जानते हैं। सबसे पहले तो आप जान लीजिए बिहार बोर्ड के सभी विषयों में 50% बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं यानी कि अगर 100 अंकों वाले थ्योरी पूछे जाने वाले विषय है तो उसमें 50 अंकों का बहुविकल्पीय प्रश्न पूछा जाता है। और 80 अंक थ्योरी पूछे जाने वाले विषयों में भी 50% यानी की 40 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं।

ऐसे में विज्ञान विषय से बोर्ड परीक्षा में 80 अंकों की थ्योरी की परीक्षा होती है जिसमें 50% बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं और बाकी के 50% लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पूछे जाते हैं।

Bihar Board Class 10th Science Exam Pattern 2025

50% बहु वैकल्पपीय प्रश्न में भी दुगने विकल्प दिए जाते हैं जैसे कि अगर आपका 40 अंकों का बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं तो उसमें दुगना विकल्प दिए जाते हैं। यानी कि आपको 80 बहु वैकल्पपीय प्रश्न मिलेंगे जिसमें से 40 का ही जवाब देना होगा।

और बाकी के 50 अंकों के लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पूछे जाते हैं। जानकारी के लिए आपको बता देना चाहते हैं। सेक्शन ए में आपको 80 बहुविकल्पीय प्रश्न मिलेंगे। जिसका जवाब आपको ओएमआर आंसर शीट पर देना होगा।

सेक्शन बी में लघु उत्तरीय प्रश्न पूछे जाते हैं जिसमें 24 लघु उत्तरीय प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक प्रश्न दो अंकों के पूछे जाएंगे। इसके अलावे आपको बता दें विज्ञान विषय में 6 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पूछे जाते हैं। जिनमें से दो दो प्रश्न भौतिकी, रसायन और बायोलॉजी से पूछे जाते हैं।

Bihar Board Matric Science Exam Pattern 2025

तो इस तरीके से विज्ञान विषय में प्रश्नों को पूछा जाएगा प्रश्न ऑन का जवाब देने के लिए आपको एक ओएमआर शीट दिया जाएगा तथा एक उत्तर पुस्तिका दी जाएगी। जो 40 बहुविकल्पीय प्रश्नों का जवाब देना है। उसे आप ओमर पर गोला भरकर आंसर देंगे और आपको लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों का जवाब उत्तर पुस्तिका में लिखकर देना होता है।

विज्ञान विषय बच्चों के लिए काफी आसान हो जाता है क्योंकि इसमें 80 अंकों के ही थ्योरी परीक्षा होती है और उसमें भी विज्ञान विषय को समझने में ज्यादा दिक्कतें नहीं आती है इसलिए विज्ञान विषय में अच्छे अंक लाना उतना मुश्किल नहीं है।

अगर आप साइंस विषय को मजबूत करना चाहते हैं अपने बोर्ड परीक्षा में 80% से ज्यादा अंक लाना चाहते हैं तो आप सभी हमारे साथ जुड़ जाएं। हम आप लोगों को मदद कर सकते हैं। हम बोर्ड परीक्षा के लिए एक क्रैश कोर्स तैयार कर रहे हैं जिसके माध्यम से आप लोगों को काफी मदद मिल सकती है आप लोगों को हम फ्री में क्रैश कोर्स को उपलब्ध कराएंगे।

JEE Mains 2025 Exam Date: कब होगी परीक्षा जाने 100% पक्की की खबर
Engineer Kaise Bane: इंजीनियर कैसे बने, इंजीनियर बनने के लिए 10वीं कक्षा के बाद क्या करें
Bihar Board Exam Date 2025 Class 10: आ गई परीक्षा की तिथि, सभी विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट
Bihar Board 10th Exam Form Date 2025: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा फॉर्म तिथि घोषित, परीक्षा फॉर्म PDF यहां से डाउनलोड करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top