नमस्कार अगर आप लोग भी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(CBSE) के द्वारा आयोजित किए जाने वाले कक्षा 12वीं के इस साल की परीक्षा में भाग लेने वाले हैं तो आप लोगों के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बड़ी अपडेट दी है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा कुछ बीते वर्षों से कई विषयों के कुछ टॉपिक को हटाए गए हैं तो नए टॉपिक ऐड किए गए हैं। CBSE बोर्ड कक्षा 12वीं के बायोलॉजी विषय से कुछ टॉपिक को हटाए गए हैं। उसके बारे में हम आप लोगों को इस आर्टिकल के माध्यम से बताने जा रहे हैं।
मेडिकल में करियर बनाने के लिए छात्र-छात्राएं बायोलॉजी स्ट्रीम से कक्षा 12वीं की पढ़ाई करते हैं। बायोलॉजी एक बहुत ही महत्वपूर्ण विषय है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने बायोलॉजी विषय को चुना है। उनको बायोलॉजी के सही सिलेबस का ज्ञान होना बहुत जरूरी है। अगले साल कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को यह जाना बहुत जरूरी है की बायोलॉजी विषय से किन-किन टॉपिक को हटाया या फिर जोड़ा गया है।
कक्षा 12वीं के बायोलॉजी विषय का पेपर
अगर आप लोगों ने भी बायोलॉजी से हो तो सबसे पहले आप जान लीजिए कि किन-किन टॉपिक से कितने अंकों के प्रश्न आते हैं। तभी आप लोगों को बोर्ड परीक्षा की तैयारी में ज्यादा अनुभव मिलेगा। सीबीएसई कक्षा 12वीं के बायोलॉजी विषय का पेपर कल 70 अंकों का होता है। इसमें रिप्रोडक्शन चैप्टर से 16 अंकों के, जेनेटिक्स एंड इवोल्यूशन से 20 अंकों के, बायोटेक्नोलॉजी एंड इट्स एप्लीकेशन से 12 अंकों के, बायोलॉजी एवं ह्यूमन वेलफेयर से 12 अंकों के तथा इकोलॉजी एंड एनवायरमेंट से 10 अंकों के प्रश्न दिए होते हैं।
बायोलॉजी विषय के इन टॉपिक को हटाया गया
CBSE कक्षा 12वीं बोर्ड के बायोलॉजी विषय के रिप्रोडक्शन और इकोलॉजी एंड एनवायरमेंट से टॉपिक को हटाया गया है। रिप्रोडक्शन चैप्टर से प्रजनन के तरीके से अलैंगिक और लैंगिक प्रजनन, बाइनरी विखंडन, बीजाणु निर्माण, विखंडन, पौधे में वानस्पतिक प्रसार, कालिकायन जैसे टॉपिक को डिलीट किया गया है।
यूनिट – X इकोलॉजी एंड एनवायरमेंट चैप्टर से टॉपिक को हटाया गया
यूनिट – X इकोलॉजी एंड एनवायरमेंट चैप्टर से बहुत सारे टॉपिक को हटाया गया है। जैसे कि पर्यावरण संबंधित मुद्दे, वायु प्रदूषण जल प्रदूषण और उसका नियंत्रण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, कृषि रसायन और उनके प्रभाव, ग्रीन हाउस प्रभाव तथा जलवायु परिवर्तन, वनों की कटाई ओजोन परत का क्षय जैसे टॉपिक को हटाया गया है।
इतना ही नहीं इस बार कक्षा 12वीं बायोलॉजी सिलेबस के एक्सपेरिमेंट और प्रैक्टिकल से भी कई चीजों को डिलीट कर दिया गया है तो सभी कक्षा बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को बता देना चाहते हैं। कि आप अपने बायोलॉजी के सिलेबस को फिर से तैयार कर लें। आप देख ले की कौन-कौन से टॉपिक को बोर्ड ने डिलीट कर दिया है और उसी अनुसार से अपनी परीक्षा की तैयारी करें। ताकि आगे आपको किसी भी प्रकार के परेशानी ना उठाना पड़े।
शाहिद सिलेबस के अनुसार तैयारी अगर आप करते हैं तो आप बोर्ड परीक्षा में अच्छे मार्क्स ला सकते हैं। लेकिन अगर आपको सिलेबस की जानकारी नहीं है तो आप अच्छा जानकारी होने के बावजूद भी परीक्षा में अच्छे अंक नहीं ला पाएंगे
इसके अलावा सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आपको पेपर के पैटर्न को भी समझना होगा। अगर आप बोर्ड के पेपर के पैटर्न को अभी तक नहीं देखे हैं तो सबसे पहले देख लीजिए कि किस तरह से परीक्षा में प्रश्न पूछे जाते हैं। और उसी के अनुसार अपना प्रैक्टिस शुरू कर दें। प्रेक्टिस से आप लोगों के परीक्षा में अंक बढ़ सकते हैं।
आशा करता हूं कि CBSE बोर्ड के द्वारा जारी किए गए इस अपडेट के बारे में आप लोगों को सही-सही जानकारी मिल गई होगी। अब आप कक्षा 12वीं के बायोलॉजी के नए सिलेबस के बारे में सही तरीके से आप जानकारी रखेंगे। किन-किन टॉपिक को डिलीट किए गए हैं।
इन सभी चीजों के बारे में आप लोगों को जानकारी प्राप्त हो जाएगा इसी तरह के इनफॉर्मेटिव अपडेट पाने के लिए आप सभी हमारे साथ जुड़ जाएं। हम आप लोगों को इस वेबसाइट के माध्यम से बोर्ड परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण अपडेट सबसे पहले देंगे।